50 दलित अत्याचार मामलों के 119 पीड़ितों को मिलेगी आर्थिक मदद
पीड़ितों में 76 लाख रुपये की सहायता राशि खातों में भेजने की संस्तुति
संतकबीरनगर। दलित अत्याचार के 50 मामलों के 119 पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। एसपी की ओर से अनुदान दिए जाने की संस्तुति कर दी गई है। इन पीड़ितों में 76 लाख रुपये की रकम उनके खातों में भेजने की तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है।
अत्याचार से उत्पीड़ित अनुसूचित जाति एवं जन जाति के व्यक्तियों को आर्थिक सहायता एवं पुनर्वास योजना के तहत अनुदान दिए जाने का प्रावधान है। जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने, मारने-पीटने, जानमाल की धमकी देने के मामले में पीड़ितों को एक लाख रुपये की सहायता दी जाती है। जबकि हत्या के मामले में 8.25 लाख रुपये, दुष्कर्म के मामले मेेें मेडिकल के बाद चार लाख रुपये और बगैर मेडिकल के दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की व्यवस्था है। नियम है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद 25 प्रतिशत, आरोप पत्र दाखिल होने पर 50 प्रतिशत और मुकदमे में निर्णय आने के बाद 25 प्रतिशत धनराशि दी जाती है। वर्ष 2020-21 में 50 मामलों में 119 पीड़ितों को इस योजना के तहत आर्थिक मदद दी जाएगी। जिला समिति में डीएम अध्यक्ष और एसपी, सीडीओ व जिला समाज कल्याण अधिकारी सदस्य होते हैं। जिला समिति की ओर से पीड़ितों को अनुुदान दिए जाने की संस्तुति दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि 50 मामलों के 119 पीड़ितों को अनुदान दिए जाने की संस्तुति मिल गई है। संबंधितों के खाते में जल्द ही धनराशि अंतरित करा दी जाएगी।
इन पीड़ितों को मिलेगी मदद
मेंहदावल क्षेत्र के सीयर निवासी शंकर, नौगों निवासी बसंती देवी, रीना देवी, संध्या देवी, सुनील कुमार, बेलबनवा निवासी चौथी, लेखपाल राजेेश कुमार, सांडेकला निवासी पुष्पा, ओम प्रकाश, समोगर निवासी कमलेश, जमुअरिया खुर्द निवासी बिंदु देवी, दुधारा क्षेत्र के केकरहों निवासी बाबूलाल, नीलू, जामडीह निवासी प्रेमा देवी, मनीष चंद्र, मूडाडीहा बेग निवासी अनिल कुमार, मंजू देवी, जमूरती देेवी, दीपक कुमार, करही निवासी अशोक कुमार, धनघटा क्षेत्र के गागरगाड़ निवासी गुड्डी देवी, माल्हेपार निवासी राजेंद्र प्रसाद, अजय कुमार, चपरा पूर्वी निवासी सोनू कुमार, हडियामाफी निवासी शिव प्रसाद, औराडांड निवासी सोनमती, बछईपुर निवासी रामवृक्ष, मझौरा निवासी कबूतरा देवी, सिकंदर, गीता, रमजंगला निवासी छट्ठू प्रसाद, छपिया निवासी रामहित, रवींद्र, दौलतपुर निवासी पूजा, कड़जी रुस्तपुर निवासी गुड्डू उर्फ हनुमान, सुभाष, मुकेश, प्रिया, संगम, कुड़वा निवासी रामचंदर, विजय लक्ष्मी, आनंद राव, राधेश्याम, रविंद्र प्रसाद, मचौली केदारनाथ, रामसरन, जयकरन, लक्ष्मीना, कोतवाली क्षेत्र के गड़सरपार निवासी सदानंद, धीरज, सियरा सांथा निवासी सुधीर कुमार, मिश्रौलिया निवासी राम प्रसाद, गौतम, तेनिहारी अव्व्ल निवासी राजन, सतराम, तारा देवी, सुरेश, सोना देवी, विमला देवी, सतीश, उमेश, पडोखर निवासी जोखू प्रसाद, झीनक उर्फ भरत कुमार, अजय, राजकपूर, रमाकांत उर्फ कांता प्रसाद, धर्मेंद्र, जगदीश, अवधेश, रामनवल, मुकेश, श्यामदेव, महुली क्षेत्र के कोल्हुआ निवासी सचिदानंद, शनिचरा बाबू निवासी संतोष कुमार, पिडिया बाजार निवासी सूराज, रामदास, गायत्री देवी, राजेश प्रसाद, सौरभ, रिद्धि, सूरज, रामदास, हरिहरपुर निवासी रामसजीवन, शैलेष, सुमन, बखिरा क्षेत्र के खजुरी निवासी कुमार, प्रमोद, रामकिशुन, शिवपूजन, सीताराम, सोमई, रामसुमेर, भोला, बाबूराम, धर्मा, सुधा, विमला, चानमती, लेडुआ-महुआ निवासी शुभम, सुरेश, सिरसिया निवासी राजकुमार, बेलहर कला क्षेत्र के पजराभिरी निवासी रामउग्रहर, अमरडोभा निवासी विजय बहादुर, ज्ञान बहादुर, राम बिलास, बनखोरिया निवासी पंचम, पिपरा प्रथम निवासी चतुुर्भजी, धर्मसिंहवा क्षेत्र के रैंधरपार निवासी विजय राव, रामधन, सिकरी निवासी रविंद्र गौतम, अरविंद राव, ज्योति समेत 119 लोगों को योजना का लाभ मिलेगा।