फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को जल्दी ही पेयजल की समस्या से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक नगर मोहल्ले में बनेगा नया ओवरहेड टैंक
विज्ञापन

पांच किलोमीटर लंबी पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी, नगर पालिका ने स्वीकृति के लिए शासन को भेजा है प्रस्ताव
आचार संहिता लागू होने से पहले प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की है संभावना : चेयरमैन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शहर के औद्योगिक नगर मोहल्ले में साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से नया ओवरहेड टैंक निर्माण और पांच किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाने का प्रस्ताव है। उम्मीद है कि आचार संहिता लगने से पहले इस प्रस्ताव को मंजूरी भी मिल जाएगी। नया टैंक बन जाने से शहर के छह मोहल्ले में पेयजल की समस्या का समाधान होगा।
खलीलाबाद कस्बे की आबादी करीब 40 हजार है। पूरे शहर को पेयजल आपूर्ति के लिए बरदहिया बाजार में एक मात्र ओवरहेड टैंक है। 22 हजार लीटर क्षमता वाले इस टैंक से आधे शहर को ही जलापूर्ति हो पाती है। रेलवे लाइन के दक्षिण तरफ बसे मोहल्लों में गर्मी बढ़ने के साथ पेयजल का संकट गहरा जाता है। शहर के मुख्य हिस्से में भी पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाता है। आवश्यकता पूरी करने के लिए रोस्टर बनाकर सप्लाई दी जाती है। शहर के जलकल अनुभाग के अनुसार वर्ष-1969 की पाइप लाइन व्यवस्था के आधार पर वर्तमान की आवश्यकता पूरी नहीं हो पा रही है। इसे देखते हुए नगर में एक और ओवरहेड टैंक की जरूरत महसूस हो रही है। नगर पालिका प्रशासन ने औद्योगिक नगर मोहल्ले में एक नया ओवरहेड टैंक बनाने और इससे जुड़े छह मोहल्लों में नई पाइप लाइन बिछाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इस परियोजना पर लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन


करीब 12 हजार की आबादी को होगा फायदा
नए ओवरहेड टैंक का निर्माण व पाइप लाइन बिछाने पर शहर के छह मुहल्लों औद्योगिक नगर, गोरखल, विधियानी, मटिहना, तितौआ और उस्का की करीब 12 हजार आबादी को सीधा फायदा मिलेगा। नगर के विस्तारीकरण क्षेत्र के लिए प्रस्तावित गांवों गौसपुर, बनियाबारी, शादीगंज और सरैया को भी पेयजल आपूर्ति की जा सकेगी।

पुराने मोहल्लों में सुधरेगी आपूर्ति
नया ओवरहेड टैंक बनने से रेलवे लाइन के दक्षिण तरफ बसे मोहल्लों व नई बढ़ रही आबादी को तो फायदा मिलेगा ही, पुराने टैंक की जलापूर्ति व्यवस्था में भी सुधार आएगा। वजह यह कि अब तक पूरे शहर की जलापूर्ति केवल इसी टैंक से हो रही है। अभी नगर में केवल दो हजार मकानों को ही पानी का कनेक्शन दिया गया है। नया टैंक लगने से कनेक्शनधारियों की संख्या भी दोगुना हो जाएगी। साथ ही नगर के उत्तर क्षेत्र के जिन घरों में अब तक कनेक्शन नहीं दिया जा सका है वहां भी कनेक्शन देना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


जल्दी मंजूरी की उम्मीद : चेयरमैन
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा का कहना है कि औद्योगिक नगर में नया ओवरहेड टैंक बनवाने एवं पाइप लाइन बिछाने के प्रस्ताव को इसी महीने मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है। इसके लिए वे लखनऊ जाकर कई बार प्रयास कर चुके हैं। वरिष्ठ अफसरों ने इसके लिए जरूरी कागज मांगे हैं। आश्वासन भी मिला है कि आचार संहिता लागू होने से पूर्व ही इस पेयजल परियोजना को मंजूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें