संतकबीरनगर। एचआर पीजी कॉलेज खलीलाबाद में मंगलवार को चल रही एमएससी प्रथम वर्ष की जन्तु विज्ञान की परीक्षा में नकल करते हुए एक परीक्षार्थी को पकड़ा गया। कॉलेज प्रबंधन ने पकड़े गए नकलची को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। एसएसआई रामभवन यादव ने बताया कि प्राचार्य डॉक्टर धर्मदेव सिंह की ओर से तहरीर दी गई है। जिसमें कहा गया है कि सिद्घार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्घार्थनगर की एमएससी जन्तु विज्ञान प्रथम वर्ष की परीक्षा में राहुल भारती पुत्र शंकर प्रसाद निवासी नंदापार खजनी गोरखपुर को नकल करते हुए कक्ष परिप्रेक्षक के जरिए पकड़ा गया है। नकलची छात्र के खिलाफ अनुचित साधनों का निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।