फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के कारण नहीं हो सका कोटे की दुकान का चयन

विज्ञापन
Hangama
विज्ञापन

विज्ञापन
हैंसर (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के सियरखुर्द गांव में गुरुवार को कोटे की दुकान का चयन करने के लिए बुलाई गई खुली बैठक में नाबालिग का हस्ताक्षर कराते देख एक पक्ष के लोग भड़क गए। इसके बाद बैठक का बहिष्कार करके अपने घर लौट गए, जिससे कोटे की दुकान का चयन नहीं हो सका। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बीडीओ सौरभ पांडेय, एएमआई शेषनाथ राय, एडीओ एजी श्रवण कुमार पांडेय पुलिस कर्मियों के साथ सियरखुर्द गांव के प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचे। विद्यालय में कोटे की दुकान के लिए दो दावेदार के पक्ष के लोग पहले से ही मौजूद थे। अधिकारी वहां मौजूद लोगों से एक रजिस्टर पर हस्ताक्षर करवाने लगे। उसी दौरान एक पक्ष के लोग नाबालिग का हस्ताक्षर कराए जाने का आरोप लगाते हुए शोर मचाने लगे। उसके बाद दोनो पक्ष आमने सामने होने लगा जिसे देख पुलिस वालों ने समझा बुझाकर लोगों को शांत किया। उसके बाद भी हंगामा होता रहा और इसी बीच एक पक्ष के लोग बैठक का बहिष्कार करते हुए अपने घर लौट गए। बीडीओ ने बताया कि बैठक का कोरम न पूरा रहने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई। अब 12 दिसंबर को सियरखुर्द में कोटे की दुकान चयन करने के लिए खुली बैठक कराई जाएगी।
विज्ञापन

हैंसर। क्षेत्र के बकौली कला गंाव में कोटे की दुकान का चयन किया गया। जिसमें समा अफरोज को गांव के लोगों ने कोटेदार चुना। बीडीओ सौरभ पांडेय ने बताया कि बकौली कला में कोटे की दुकान के लिए समा अफरोज और इंदू देवी ने दावेदारी पेश की। उसके बाद दोनो पक्षो के लोगो की गणना की गई। जिसमें 475 लोग समा अफरोज को और 404 लोग इंदू देवी को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें