पश्चिम टोला के लोगों ने सोमवार को तहसील पहुंच कर प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल।निकाय चुनाव की मतदाता सूची में खामियों से नाराज मेंहदावल के पश्चिमटोला के लोगों ने सोमवार को तहसील पहुंच कर प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सूची में सुधार कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
मेंहदावल नगर पंचायत के निर्वतमान सभासद वाहिद अली अंसारी व शेषमणि सिंह के नेतृत्व में वार्ड संख्या तीन पश्चिमटोला के लोगों ने तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण में लगे कर्मचारियों की लापरवाही के कारण वार्ड में रहने वाले करीब 234 लोगों के नाम मतदाता सूची में नही है। लोगों ने नई प्रकाशित मतदाता सूची पर सवाल खड़ा किया और कहा कि 2012 के निकाय चुनाव के दौरान वार्ड की सूची व 2017 के निकाय चुनाव में पुनरीक्षित मतदाता सूची में काफी असमानता है। शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी न तो कोई दिलचस्पी दिखा रहे हैं न ही मतदाता सूची की गड़बड़ी को सुधारने की कवायद कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान इंसान अली, साहिद हुसेन, सरबर अली,शाहजहां,हसन अली, जियाउल मुस्तफा, कमरुद्दीन, गौरी शंकर, संजय, गुरुदास, अख्तर अली समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
लेखपालों के हड़ताल से उम्मीदवार परेशान ः मेंहदावल। स्थानीय निकाय का चुनाव लेखपालों के प्रदेश व्यापी हड़ताल के कारण अब प्रभावित होने लगा हैं। मेंहदावल नगर पंचायत से चुनाव लड़ने वाले महिला अध्यक्ष पद के दावेदार व सभासद आदि जाति व निवास को लेकर परेशान हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी राजस्व कर्मी अपनी रिपोर्ट हड़ताल के कारण नहीं लगा रहे है न ही इस समस्या के निदान के लिए जिला व तहसील प्रशासन कोई कार्रवाई कर रहा हैं। सोमवार को निकाय चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर आवेदन करने वाले रवि वर्मा, आशीष गुप्ता, अभिषेक जायसवाल, कन्हैया प्रसाद, गुड्डू बारी समेत तमाम लोगों ने एसडीएम से मिलकर निवास व जाति पर लेखपालों द्वारा रिपोर्ट न लगाने से होने वाली समस्या व प्रत्याशिता की बात कहकर इस समस्या के निराकरण की मांग की।