मेंहदावल। दशहरा व मुहर्रम पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद मंगलवार को मेंहदावल थाना परिसर में मूर्ति चयन पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ। नगर पंचायत के 12 नंबर मूर्ति चौक बाजार के आयोजक श्यामसुंदर वर्मा को प्रथम, 11 नंबर मूर्ति ठाकुरद्वारा के आयोजक भूपेंद्र त्रिपाठी द्वितीय व 24 नंबर की मूर्ति अंजहिया बाजार के आयोजक अजीत कुमार को तृतीय स्थान मिला। विजयी प्रतिभागियों को डीएम मारकंडेय शाही व एसपी हेमराज मीणा ने शील्ड देकर सम्मानित किया। डीएम मारकंडेय शाही ने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान जनता ने बेहतर भूमिका का निर्वहन किया है। मेंहदावल के लोगों ने कबीर की पावन धरती से आपसी भाईचारा व सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की है। आने वाले समय में भी इसे दोहराया जाएगा। एसपी हेमराज मीणा ने कहा कि दुर्गा पूजा व मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने का श्रेय जनता को है। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि आगे भी लोग इस परंपरा को निभाकर कृतिमान स्थापित करेंगे। इस अवसर पर एसडीएम प्रफुल्ल कुमार तिवारी, एसओ संतोष कुमार तिवारी, जयप्रकाश मिश्र उर्फ जेपी मिश्रा, अरूण सिंह, रमेश सिंह, पवन तिवारी, संजय सिंह, सर्वेंश तिवारी, अहमद, वेद पांडेय, रामनयन निषाद, एसआई मनोज राय, सुभाष मौर्या, संजय तिवारी, शैलेंद्र उपाध्याय, फकरूददीन, चंद्रभान तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।