सांथा (संतकबीरनगर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांथा के स्थानांतरण के विरोध में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सीएचसी सांथा के सामने प्रदर्शन कर पंचायत लगाई। इस दौरान डीएम को संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार को सौंपा ।
शनिवार को भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक सांथा के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम वर्मा की अध्यक्षता में सीएचसी सांथा के सामने किसान महापंचायत की। संगठन के मेंहदावल तहसील के अध्यक्ष दयाशंकर उपाध्याय ने कहा कि शासन प्रशासन में बैठे अधिकारी व राजनेताओं ने साजिश रच करके सीएचसी सांथा को लोहरसन में स्थित नए भवन में स्थानांतरण करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने ऐसा तब तक नहीं होने दिया जब तक कि सांथा स्थित पुराने भवन में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं खोलने दिया जाएगा। पंचायत के बाद नायब तहसीलदार मेंहदावल वाचस्पति सिंह को मांगों का ज्ञापन सौंपा । इस दौरान मुर्तजा हुसैन, शब्बू खान, सहीदुल्लाह खान, मोहम्मद अकरम चौधरी, दिग्विजय नाथ पाठक, ध्रुपचंद सहानी, राममिलन, महेंद्र राय, नरसिंह प्रसाद, किरन मौर्या, रामचंद्र निषाद, सुभावती देवी आदि उपस्थित रहे। दूसरी तरफ भाकियू की पंचायत के मद्देनजर थानाध्यक्ष बखिरा रामभवन यादव, चौकी इंचार्ज ध्रुव नरायण सिंह मुस्तैद रहे।