फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की नई पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौजवानों को मतदान का महत्व समझाएंगे बुजुर्ग
विज्ञापन

जिले में 80 वर्ष के 17487 मतदाता, 46601 मतदाताओं की उम्र 70 से 79 वर्ष के बीच
गांव-गांव लगेगी चुनाव की पाठशाला, बुजुर्ग बताएंगे अनुभव
उदयभान त्रिपाठी
संतकबीरनगर। आजादी से पहले या उसके आसपास जन्म लेने वाले 64 हजार लोग जिले में लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता हैं। सात दशक में लोकतंत्र के जरिए देश ने क्या हासिल किया है, इसकी वास्तविक सच्चाई ये बुजुर्ग ही बता सकते हैं। जिला प्रशासन ने बुजुर्गों के इस अनुभव का लाभ उठाने तथा इसके जरिए नौजवान मतदाताओं को लोकतंत्र के महा उत्सव में सक्रिय भागीदार बनाने का उपाय सोचा है। चुनाव के दौरान गांव-गांव लगने वाली चुनाव की पाठशाला में ये बुजुर्ग अपने अनुभव साझा करते हुए नौजवानों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
लोकसभा चुनाव के लिए जिले में 1244278 मतदाता हैं। इनमें से 17487 मतदाता ऐसे हैं जिनकी उम्र 80 वर्ष से अधिक है। 46601 मतदाता ऐसे हैं जिनकी उम्र 70 से 79 वर्ष के बीच है। जिला प्रशासन इस बार इन बुजुर्ग मतदाताओं को प्रेरक की भूमिका देने जा रही है। पिछले कई चुनावों से आयोग और प्रशासन का सर्वाधिक जोर युवा मतदाताओं पर है। बावजूद इसके मतदान प्रतिशत में आशा के अनुरूप इजाफा नहीं हो रहा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां 52.74 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2012 के विधानसभा चुनाव में कुल 53.61 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2017 के विधानसभा चुनाव में 53.01 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदाता सूची में 18 से 49 वर्ष तक के 78 प्रतिशत मतदाता हैं। पहली बार मतदाता बने नौजवान तो पूरे जोश के साथ बूथ पर पहुंचते हैं, लेकिन आंकड़ों के आधार पर माना जा रहा है कि 30 से 39 वर्ष की उम्र वाले करीब 19 फीसदी मतदाता ऐसे हैं जो रोजगार, परिवार और अन्य कारणों से मतदान में रुचि कम दिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव की पाठशाला में बताएंगे अनुभव
जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि हर गांव में चुनाव पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। पाठशाला के जरिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें गांव के बुजुर्गों को बुलाया जाएगा और उनके अनुभव साझा किए जाएंगे। 70 से 80 वर्ष के बीच की उम्र वाले बुजुर्गों को मतदाता दूत बनाया जाएगा जो लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

जिले में मतदान प्रतिशत--- (लोकसभा चुनाव 2014)
विधानसभा क्षेत्र -----पुरुष--------महिला-----कुल प्रतिशत
मेंहदावल-------------47.21-------54.91-------50.65
खलीलाबाद----------49.08--------54.75-------51.63
धनघटा--------------52.91--------59.47-------55.95
-----------------------------------------------------------
योग----------------49.73---------56.37-------52.74
-----------------------------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें