फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा कल से, प्रशासनिक तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
81 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा कल से, 58918 परीक्षार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन

तीन जोनल मजिस्ट्रेट और चार सचल दल रोकेंगे नकल
डीआईओएस कार्यालय ने परीक्षा की तैयारियों को दिया अंतिम रूप
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सभी 81 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जा चुकी हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 81 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। तीन जोनल मजिस्ट्रेट और चार सचल दल बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 58918 परीक्षार्थी नामांकित हैं।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा सात फरवरी से शुरू हो रही है। डीआईओएस कार्यालय पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। कक्ष निरीक्षकों का परिचय पत्र बनकर तैयार हो चुका है और उसे केंद्रों पर भेजा जा रहा है। जिले में 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल के 32057 और इंटरमीडिएट के 26861 परीक्षार्थी नामांकित हैं। हर परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए 18 सेेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। तीन जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं, जो तहसीलवार केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। डीएम भूूपेंद्र एस. चौधरी ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी की जा चुकी है। नकल विहीन परीक्षा के लिए सभी को निर्देश दिए गए हैं। नकल की शिकायत मिलने पर वहां के केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


केंद्रों पर वाइस रिकॉर्डर और सीसीटीवी कैमरा लगा
संतकबीरनगर। जिले के 81 परीक्षा केंद्रों पर हर कमरे में दो-दो सीसीटीवी कैमरे और वाइस रिकॉर्डर लगाया गया है। डीआईओएस और उनकी टीम ने परीक्षा केंद्रों की जांच कर ली है। नए राजकीय विद्यालय परीक्षा केंद्रों पर भी सीसीटीवी कैमरा और वाइस रिकॉर्डर लगाया गया है। परीक्षा के दौरान सभी कैमरे चालू रहेंगे। परीक्षा केंद्रों को जनरेटर के साथ ही इनवर्टर का इंतजाम करना होगा।

3469 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूूटी लगी
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 81 परीक्षा केंद्रों पर कुल 3469 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगी है। बेसिक शिक्षा से 904 शिक्षक और माध्यमिक शिक्षा से 2565 शिक्षक शामिल हैं। डीआईओएस कार्यालय ने शिक्षकों का परिचय पत्र भी बना दिया है।
विज्ञापन


डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी की जा चुकी है। हर केंद्रों पर कमरे में दो-दो सीसीटीवी कैमरा और वाइस रिकार्डर लग गया है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सचल दल का चयन हो चुका है। प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें