फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगहर महोत्सव को शानदार बनाने के लिए खोजे जा रहे नामचीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर महोत्सव को शानदार बनाने के लिए खोजे जा रहे नामचीन
विज्ञापन

कामेडियन राजू श्रीवास्तव, भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी का कार्यक्रम लगभग तय
बजरंगी भाई जान फेम सूफी गायक निजामी बंधु से भी किया जा रहा है संपर्क
उद्घाटन समारोह में भी किसी बड़ी हस्ती को बुलाने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। तीन वर्ष बाद होने जा रहे मगहर महोत्सव के आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन और आयोजन समिति ने प्रयास तेज कर दिए हैं। 12 जनवरी को उद्घाटन के दिन मुख्यमंत्री के व्यस्त रहने के चलते किसी अन्य वीआईपी को बुलाने का प्रयास चल रहा है। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव समेत कई प्रमुख कलाकारों से भी संपर्क किया जा रहा है।
खिचड़ी के अवसर पर होने वाला मगहर महोत्सव तीन वर्ष से किसी न किसी कारणवश स्थगित हो जा रहा था। इस बार मगहर नगर पंचायत की चेयरमैन संगीता वर्मा के प्रयास के बाद पर्यटन विभाग ने इसके लिए 40 लाख रुपये का बजट आवंटित करते हुए कार्यक्रम कराने की अनुमति दी है। जिला प्रशासन ने इसके लिए 12 से 18 जनवरी के बीच आयोजन की तारीख तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन समिति व प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री या उप मुख्यमंत्री को बुलाने की तैयारी है, लेकिन 12 जनवरी को ही भाजपा की किसी महत्वपूर्ण बैठक के चलते उनका कार्यक्रम फाइनल नहीं हो पा रहा है। फिर भी प्रयास हो रहा है कि किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से उद्घाटन कराया जाए । इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी नामचीन हस्तियों से संपर्क किया जा रहा है। सांस्कृतिक समिति के प्रभारी/सीडीओ हाकिम सिंह के अनुसार कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव तथा भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी का कार्यक्रम लगभग तय हो चुका है। सूफी गायक निजामी बंधू (बजरंगी भाई जान फिल्म से संबंधित) से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें