फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास के लिए किया पैदल मार्च
विज्ञापन

फोटो सहित
आज जनप्रतिनिधियों का जलाएंगे पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग पर अंडर पास बनाए जाने की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन के क्रम में बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने बैठक कर आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया। साथ ही शहर में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान तय किया गया कि शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों का पुतला जलाया जाएगा।
अंडर पास संघर्ष मोर्चा के बैनर तले हुई बैठक में व्यापारियों ने कहा कि क्रासिंग के उत्तर और दक्षिण तरफ रहने वाले लोगों तथा व्यापारियों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। व्यापार पूरी तरह से चौपट हो गया है। कई लोग अपने घर बेचने के लिए मजबूर हो गए हैं। व्यापारियों ने कहा कि मोहल्ले गोला बाजार दक्षिण व औद्योगिक नगर मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग दो हिस्सों में बांटती है। रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण समस्या बनी हुई है। इसको लेकर व्यापारियों ने शहर में पैदल मार्च किया और अंडर पास बनवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गोलू वर्मा, आलोक श्रीवास्तव, प्रदीप चटर्जी, राम शंकर जायसवाल, सोनू सर्राफ, संतोष वर्मा, देवानंद वर्मा, महेश जायसवाल, राजेश मिश्र, विजय नारायण, दानिश खान, उमेश गुप्ता , गोविंद लाल मद्धेशिया, मुकेश सोनी, पुनीत वर्मा, विजय नाथ वर्मा, रवि वर्मा, प्रह्लाद वर्मा, सर्वदानंद पांडेय, निखिल वर्मा, गोल्डी जायसवाल, सिद्धार्थ जैन, आशुतोष जायसवाल, बिल्लू गुप्ता, बबलू वर्मा, मुकेश वर्मा, राजेश मिश्र, जैनेंद्र जायसवाल, अशोक कसौधन, मोनू वर्मा, विनीत चड्ढा, कादिर खान, रामलखन, परमात्मा चौधरी, उमेश शर्मा, नेबुलाल गुप्ता, हाफिजुल्लाह, दुर्गा प्रसाद मद्धेशिया, पंकज कसेरा, सुबोध शर्मा, कमलेश गुप्ता, श्रीराम सिंह, सुनील साहनी, अमित पाठक, कमलेश गुप्ता, लल्लू गुप्ता, भीमसेन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें