फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा के बाढ़ से घिरे छह गांव

Wed, 08 Aug 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बीते 24 घंटे में 25 सेमी बढ़ा नदी का जलस्तर, रास्ते पर पानी बहने से बढ़ गई लोगों की मुश्किलें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैंसर। घाघरा नदी के जल स्तर में तेजी के साथ बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर 25 सेंटीमीटर बढ़ गया है। इसके चलते धनघटा तहसील के छह गांव बाढ़ से घिर गए हैं। रास्ते पर पानी बहने की वजह से लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन


एमबीडी बांध और घाघरा नदी के बीच बसे चकदहा, ढोलबजा, भौंवापार, गुनवतिया, सरैया, कटहा खैरगाड़ गांव के चारों तरफ बाढ़ का पानी पहुंच गया है। गांव वालों का कहना है कि रास्ते पर पानी चढ़ने से आवागमन प्रभावति हो गया है।

इसी तरह नदी का जल स्तर बढ़ा तो बृहस्पतिवार को गांव में पानी घुस जाएगा। गायघाट गांव के पास रिंग बांध ओवरफ्लो होने के कगार पर है। ग्रामीण रामजनक, सुरेश, जयराम, लालचंद, रामशंकर, रामनेवास, जयकरन आदि का कहना है कि तीन दिनों से नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इधर आगापुर गलरिहा गांव को भी बाढ़ का पानी तीन तरफ से घेर चुका है।
विज्ञापन


एसडीएम बाबूराम का कहना है कि अभी प्रशासन को किसी भी गांव के बाढ़ से घिरने की सूचना नहीं है। पता लगाकर तत्काल लोगों के लिए राहत सामग्री व नाव आदि का प्रबंध कराया जाएगा।

राप्ती नदी का जल स्तर बुधवार को 78.30 मीटर पर स्थिर बना हुआ है। बुधवार की सुबह आठ बजे के बाद नदी के जल स्तर मे कोई वृद्धि नहीं हुई। इससे अफसरों के साथ नदी के किनारे बसे लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

मेहदावल क्षेत्र में चार दिनों से राप्ती का जल स्तर लगातार बढ रहा था। जल स्तर बढ़ने से कई स्थानों पर तटबंध पर दबाव बना हुआ है। बेलौली नौगो विशुनपुर में नदी बंधे से सटकर बह रही है।
विज्ञापन


विशुनपुर के पास कटान रोकने के लिए विभाग ने पायलिंग कराया है। कई कटान संभावित स्थलों पर बोरी तथा बम्बू क्रेट डालकर कटान रोकने का प्रयास किया गया है।

सहायक अभियंता प्रेमलाल ने बताया कि राप्ती का जल स्तर स्थिर दिन भर स्थिर रहा। तटबंधों की सुरक्षा के लिए जरूरी जगहों पर बचाव कार्य कराया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें