फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने पंचायत लगाई

विज्ञापन
प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता।
विज्ञापन

विज्ञापन
मगहर (संतकबीरनगर)। विकास खंड खलीलाबाद क्षेत्र के बनकटवां चौराहे पर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन की जनजागरण पंचायत आयोजित हुई। पंचायत में किसानों और मजदूरों की समस्याओं के साथ ही संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पंडित जनार्दन मिश्र ने कहा कि किसान और मजदूर बदहाली की जिंदगी जीने को मजबूर हो रहा है। किसानों की फसलों को आवारा पशुओं बर्बाद कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गरीब किसानों और मजदूरों का पेंशन बंद है। बिजली की दरों में सरकार बढ़ोत्तरी कर किसानों को और परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक शासन प्रशासन किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं करता है भाकियू संघर्ष जारी करता रहेगा। प्रदेश के सभी ब्लाकों में नौ जनवरी को खंड विकास अधिकारियों को विद्युत दरों में बढ़ोत्तरी के विरोध में ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने किसान से 16 जनवरी से 18 जनवरी तक इलाहाबाद में आयोजित किसानों की महापंचायत में भाग लेने की अपील की है। ब्लाक अध्यक्ष हरिहर यादव ने कहा कि किसानों को बीज और खाद की समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। साथ में मंहगाई की मार भी किसान को झेलना पड़ रहा है। ऐसे में हमें संगठित होकर संघर्ष करने की जरूरत है। इस अवसर पर हृदय राम यादव, रमाशंकर यादव, भोला गुप्ता, कुतुबुद्दीन शाह, दयाराम विश्वकर्मा, रामनयन, मुन्ना गिरि, लाल मोहम्मद, जमुना प्रसाद, राम सागर चौधरी, फूलचंद आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें