संतकबीरनगर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं नेे बुधवार को भी बाल विकास परियोजना कार्यालय खलीलाबाद पर ब्लाक अध्यक्ष विजय लक्ष्मी गौड़ की अध्यक्षता में धरना दिया। इस दौरान राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने व मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं की जाएंगी तब तक धरना जारी रहेगा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बुधवार को प्रात: दस बजे खलीलाबाद स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय पहुंची और धरना दिया। ब्लाक अध्यक्ष ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के प्रति उदासीनता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 18 सितंबर से लगातार धरना चल रहा है, लेकिन सरकार आंख मूंदे हुए है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगे पूरा नहीं होगी तब तक धरना चलता रहेगा। धरना में अशोक आर्य, अशोक राय, रघुनाथ प्रसाद, शिव बचन, गायत्री देवी, तारा देवी, सुमन देवी, आरती वर्मा, सीमा गौतम, इंद्रावती, प्रमिला, चित्रकला, रीता पांडेय, संगीता, आशा श्रीवास्तव, शशिकला, ज्ञान श्रीवास्तव, कमलावती, कमलेश, बसंती देवी, शशिप्रभा, इंद्रावती, सुमित्रा देवी आदि शामिल रहे।