फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय सीमा के अंदर शिकायतों का करें निस्तारण : कमिश्नर

विज्ञापन
धनघटा तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समधान दिवस फरियादियों की समस्या सुनती डीएम।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
समय सीमा के अंदर शिकायतों का करें निस्तारण : कमिश्नर
विज्ञापन

- तीनों तहसीलों पर 150 मामले आए, 11 का हुआ निस्तारण
- खलीलाबाद में कमिश्नर तो धनघटा में डीएम ने सुनी समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद के तीनों तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। खलीलाबाद में कमिश्नर तो धनघटा में डीएम ने फरियाद सुनी। कुल 150 मामले आए और उसमें से 11 का ही निस्तारण हो पाया। बाकी मामले को संबंधित विभागों को भेजकर एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
खलीलाबाद तहसील पर सीडीओ अतुल कुमार मिश्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। उसी दौरान सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, कमिश्नर बस्ती मंडल गोविंद राजू एनएस, डीआईजी आर के भारद्वाज पहुंच गए। उन्होंने एक-एक कर समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 71 मामले आए और मात्र दो का ही निस्तारण हो सका। कमिश्नर गोविंद राजू एनएस ने कहा कि निर्धारित समय सीमा में समस्याओं का निस्तारित कर दिया जाए।
विज्ञापन

अधिकारी संबंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण और शिकायतकर्ता के समस्या का समाधान ही समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी, सीओ अंशुमान मिश्र, तहसीलदार शेख आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह से धनघटा तहसील पर डीएम दिव्या मित्तल और एसपी सोनम कुमार ने समस्याओं को सुना। वहां पर कुल 32 मामले आए और दो का ही निस्तारण हुआ। इस अवसर पर एसडीएम रविंद्र कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। इसी तरह से मेंहदावल में एडीएम मनोज कुमार सिंह और एएसपी संतोष सिंह ने समस्याओं को सुना।
यहां पर कुल 47 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से मौके पर सात प्रार्थनापत्रों का निस्तारण किया गया। इस अवसर एसडीएम योगेश्वर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें