फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सता रहा नौतपा चिलचिलाती धूप ने किया बेहाल

Sat, 31 May 2025 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। पूर्वानुमान के विपरीत नौतपा तप रहा है। धूप में लोग बेहाल हैं। उमस भरी गर्मी के कारण 10 बजे ही सड़कें सूनी हो जा रही हैं। दोपहर में बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। भीषण गर्मी से बचने के लिए नव युवक ताल, पोखरे, नर या नदीह की तरफ रूख कर रहे हैं। नौतपा की शुरुआत में मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया था कि तापमान 35 डिग्री के आसपास रहेगा और आंधी बारिश होगी। मगर छिटपुट बारिश और आंधी के अलावा और कुछ नहीं हुआ। पिछले एक सप्ताह में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हुई है। उमस भरी गर्मी के कारण आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह से ही तेज धूप के कारण लोग परेशान हो जा रहे हैं। 10 बजे तक धूप बहुत तेज हो जा रहा हैं। अगर बहुत जरूरी न हो तो लोग दोपहर में निकलने से परहेज कर रहे हैं। घर, दुकान या कार्यालय हर जगह लोग गर्मी से बेहाल दिख रहे हैं। महुली क्षेत्र के व्यापारी नेता दीपक लाल वर्मा, गिरीश चंद्र द्विवेदी, अशोक मिश्रा, नौशाद अहमद आदि ने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर रखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें