फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पराली जलाने पर 11 किसानों पर जुर्माना

Fri, 08 Nov 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीडी कृषि डॉ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में चार स्थानों पर पराली जलाने की जानकारी सेटेलाइट के माध्यम से मिली। तीन घटनाएं तहसील घनघटा क्षेत्र के ग्राम झींगुर, तरयापार नाथनगर एवं बभनौली हैंसर बाजार में व एक घटना मेंहदावल क्षेत्र के अंतर्गत रमवापुर में पाई गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लेखपाल एवं कृषि तकनीकी सहायक की जांच में पाया गया कि किसानों ने धान की कटाई के बाद पराली जलाई है। तहसील घनघटा की ओर से तीनों किसानों को पर्यावरण क्षतिपूर्ति के रूप में 2500 रुपये वसूली का नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार मेंहदावल तहसील अंतर्गत के रमवापुर ग्राम में एक ही स्थान पर 11 किसानों के पराली जलाए जाने की पुष्टि होने पर उन सभी के विरुद्ध पर्यावरण क्षतिपूर्ति का नोटिस जारी किया गया।
उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी, राजस्व विभाग के लेखपाल एवं पुलिस विभाग के बीट कांस्टेबल नियमित रूप से निगरानी करें और पराली जलाई जाने की घटना को रोकें। कृषि विभाग के कर्मचारी ऐसे किसानों से संपर्क कर पराली प्रबंधन के साथ-साथ सुपरसीडर यंत्र से गेहूं की बुआई के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें