फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दसवी के परीक्षार्थी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में दसवी के परीक्षार्थी की मौत
विज्ञापन

- इकलौते बेटे की मौत से परिजन गमगीन
अमर उजाला ब्यूरो
सेमरियावां। मंगलवार को सेमरियावां-टेमा मार्ग पर कार की चपेट में आने से बाइक सवार हाईस्कूल के परीक्षार्थी की मौत हो गई। सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दुधारा क्षेत्र के बिगरा अव्वल निवासी 17 वर्षीय मोहम्मद अफ्फान पुत्र मसूद अहमद हाईस्कूल में एमएन पब्लिक स्कूल सोनौरा गौसी में कक्षा दसवीं का छात्र था। मंगलवार की सुबह बाइक से हिंदी विषय की परीक्षा देने वह सालेहपुर स्थित एमएस अशरफ इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर जा रहा था। अभी वह पचदेवरी और चिऊटना मोड़ के बीच पहुंचा था कि उसी दौरान अचानक तेज गति से गुजरी कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही छात्र मोहम्मद अफ्फान की दर्दनाक मौत हो गई। बिगरा अव्वल निवासी मसूद अहमद सऊदी अरब रोजगार के सिलसिले में गए है। मोहम्मद अफ्फान इकलौता बेटा था। मां साबेरा खातून का रो-रो कर बुरा हाल है। एसओ गौरव सिंह ने बताया कि घटना स्थल से कार को कब्जे में ले लिया गया हैं। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000
आधार कार्ड लेकर दोबार केंद्र पर जाने के दौरान घटी घटना
ग्रामीणों ने बताया कि मोहम्मद अफ्फान एमएस अशरफ इंटर कालेज सालेहपुर में बने परीक्षा केन्द्र पर समय से पहुंच गया था। किसी ने उससे कहा कि परीक्षा केंद्र में आधार कार्ड के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। उसने घर वापस आकर आधार कार्ड लिया और वापस परीक्षा केंद्र पर जा रहा था, लेकिन उसी रास्ते से दोबारा जाते समय कार की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गयी। परीक्षा केंद्र संचालक जुनैद अशरफ ने बताया कि मोहम्मद अफ्फान परीक्षा केन्द्र पर आया ही नहीं हमने किसी भी छात्र से आधार कार्ड लाने के लिए दबाव नहीं बनाया। लगभग 50% प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने बिना आधार कार्ड के परीक्षा में शामिल हुए उन्हें अगले पेपर में आधार कार्ड लाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें