अधिक से अधिक मतदान कराने का लिया संकल्प
- फोटो : अमर उजाला
हैंसर। अधिक से अधिक लोग मतदान करके लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करे। इसके लिए सोमवार को धनघटा तहसील व पुलिस प्रशासन ने रन फार वोट कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शिक्षक, राजस्वकर्मी, अधिवक्ता, सफाई कर्मी, प्रधान व स्कूली बच्चे सुबह सात बजे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। भारी भीड़ के साथ अधिकारी धनघटा कस्बे में दौड़ लगाकर लोगों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील किए। दौड़ को एएसपी असित श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
थाना परिसर में एकत्र हुई भीड़ को एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार वंदना पांडेय, एसओ रणधीर मिश्र आदि ने मौजूद लोगों से कम से कम 10-10 लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करने का संकल्प दिलाया। एसडीएम ने कहा कि 12 मई को रिकार्ड तोड़ मतदान होना चाहिए। जिससे धनघटा विधानसभा क्षेत्र मतदान के मामले में प्रदेश में प्रथम स्थान पर आ सके। इस मौके पर अधिवक्ता लालसरन सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, प्रधान संघ के अध्यक्ष हरिशचंद्र यादव, भूपेन्द्र यादव, रामायन, इमरान खान, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, रविंद्र प्रकाश मौर्य, प्रदीप श्रीवास्तव, उत्तमचंद्र चौधरी, हरिशनरायन मिश्र, विनोद यादव, रामकेवल, पंडित कैलाशनाथ मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।