फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव: 1290 बूथों पर दिव्यांगों के लिए रहेगी व्हील चेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव: 1290 बूथों पर दिव्यांगों के लिए रहेगी व्हीलचेयर
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग कर रहा तैयारी
मदद के लिए एनसीसी, स्काउट-गाइड की तैनाती का प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कवायद कर रहा जिला प्रशासन दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष प्रबंध की तैयारी में लगा है। जिन 1290 बूथों पर दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हैं, वहां उनके लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की जाएगी। नेत्रहीन मतदाता को ब्रेल लिपि से लिखी मतदाता पर्ची दी जाएगी। इनकी मदद के लिए एनसीसी औश्र स्काउट गाइड की मदद लेने पर भी विचार हो रहा है।
जिले में 7812 दिव्यांग मतदाता हैं। जिला प्रशासन की कोशिश है कि इस बार दिव्यांग मतदाताओं का शत-प्रतिशत मतदान कराकर अन्य मतदाताओं के लिए नजीर रखी जाए। इसके लिए पहले बूथवार दिव्यांग मतदाता चिह्नित किए गए। अब इन मतदाताओं की सुविधा का इंतजाम किया जा रहा है। डीएम रवीश गुप्ता ने सभी बूथों पर रैम्प को दुरूस्त कराने का निर्देश बीएसए व डीपीआरओ को दे रखा है। समाज कल्याण अधिकारी को चिह्नित बूथ पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए ह्वीलचेयर रखवाने कि निर्देश दिए बए हैे। मतदान दिवस के दिन बूथ पर दिव्यांग मतदाता को प्रथम वरियता दी जानी है। मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण के दौरान ही इसकी जानकारी दे दी जाएगी। इजगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर दिव्यांग मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग ने अपनी तरफ से प्रत्येक दिव्यांग मतदाता को विशेष रूप से तैयार मतदाता जागरूकता पर्ची भेजने का प्रबंध किया है। साथ ही नेत्रहीन मतदाता के लिए ब्रेल लिपि में बनी मतदाता पर्ची भी भेजी जाएगी। मेंहदावल में बूथों की संख्या 493 है। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 447 है। खलीलाबाद में 506 बूथ हैं और 458 दिव्यांग मतदाता हैं। धनघटा में 421 बूथ हैं। 385 दिव्यांग मतदाता हैं।
विज्ञापन


विशेष इंतजाम हो रहे हैं
जिला समाज कल्याण अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्या का कहना है कि जिन बूथों पर दिव्यांग मतदाता चिन्हित हैं वहां एक-एक ह्वील चेयर रखी जाएगी। साथ ही दिव्यांग मतदाता की मदद के लिए स्काउट-गाइड या एनसीसी कैडेट की मदद का भी प्रस्ताव है। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम के जरिए दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। लक्ष्य है कि सभी दिव्यांग मतदाता इस बार मतदान करके रिकार्ड बनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें