फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीर के विचार आज भी प्रासंगिक

विज्ञापन
महंत विचार दास ने न्यायाधीश को निर्वाण स्थली के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मगहर। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर सपरिवार रविवार को संतकबीर की निर्वाण स्थली मगहर पहुंचे। उन्होंने समाधि व मजार पर मत्था टेकने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यहां आकर मन को शांति मिली। संतकबीर ने मानवता और एकता का जो संदेश दिया था वह आज के समय में भी प्रासंगिक है। कबीर ने समाज में फैली बुराइयों, कुरीतियों का जीवन भर प्रबलता पूर्वक विरोध किया था। उन्होंने जिस निर्भिकता से सच्ची बात कही थी वह साहस ही उन्हें औरों से अलग करता है। इस दौरान महंत विचार दास ने उन्हें निर्वाण स्थली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला जज रामबाबू शर्मा, एसडीएम एसपी सिंह, सीओ सदर रमेश कुमार, कोतवाल प्रदीप सिंह, मगहर चौकी प्रभारी राम मिलन यादव, संत केशवदास, संत अरविंद दास, रामसरन दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें