फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मूल्याकंन केंद्र बने

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो कॉलेज बने यूपी बोर्ड के मूल्यांकन केंद्र
विज्ञापन

लगभग तीन लाख उत्तर पुस्तिकाओं की होगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की वर्ष-2019 की परीक्षाएं दो मार्च को समाप्त हो गई। आठ मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच होगी। इसके लिए जिले में दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें खलीलाबाद के एचआर इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज शामिल है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि दोनों केंद्रों पर आठ मार्च से बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं जांच होगी। एचआर इंटर कॉलेज पर हाईस्कूल और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पर इंटरमीडिएट की कॉपी जांची जाएगी। इन केंद्रों पर लगभग तीन लाख कॉपियों की जांच होनी है। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 15 दिन तक चलेगा। मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों के लिए पानी, बिजली आदि की पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए उप नियंत्रकों को निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड मुख्यालय से कॉपी जांचने वाले शिक्षकों की सूची मूल्यांकन केंद्रों पर भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें