फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई फायरिंग से शहर में दहशत

विज्ञापन
shoot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के हनुमान गढ़ी मोहल्ले में रविवार की देर शाम दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष की तरफ से हवाई फायरिंग की गई। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। हवाई फायरिंग की घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम करीब आठ बजे हनुमान गढ़ी मोहल्ले में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर कहा सुनी हुई। बात इतनी आगे बढ़ी कि मामला मारपीट तक आ गई। इतने में एक पक्ष द्वारा अपने भाई को फोन करके बुला लिया गया। युवक अपने भाई को बचाने के लिए हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गया। हवाई फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोगों में हड़कंप मच गया। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर गोला बाजार चौकी इंचार्ज अवधेश पांडेय पहुंच गए। लोगों से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखकर हवाई फायरिंग करने वाले की पहचान करने की कोशिश की जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें