फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियो के साथ बैठक की

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस
विज्ञापन

डीएम ने बैठक कर अधिकारियो को दिया दिशा निर्देश
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। गणतंत्र दिवस का भव्य बनाने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा गोष्ठी आदि कराने पर चर्चा की गई।
डीएम भूपेंद्र एस. चौधरी ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर समय से ध्वजारोहण किया जाए। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहेंगे। अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डीआईओएस और बीएसए को निर्देश दिए कि माध्यमिक एवं सरकारी विद्यालयों में सामाजिक पर्यावरण विषय पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता कराया जाए और रिपोर्ट शाम को उनके कैंप कार्यालय पर उपलब्ध करा दिया जाए। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम, मार्च फास्ट, मरीजों में फल वितरण, खेलकूद प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा को अध्ययन करते हुए संबंधित विभागाध्यक्षों को शांति सौहार्द के साथ परंपरागत ढंग से गणतंत्र दिवस मनाने में योगदान देने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम रणविजय सिंह, सीडीओ हाकिम सिंह, एसडीएम सदर एसपी सिंह, एसडीएम मेंहदावल जसधीर सिंह यादव, डीआईओएस शिव कुमार ओझा, बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य आशा यादव, उप क्रीड़ा अधिकारी अमित कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


आईजीआरएस निस्तारण की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। डीएम भूपेंद्र एस. चौधरी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने विभागाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि आईजीआरएस में पिछले बार जिला पूर्ति अधिकारी एवं सेक्रेटरी सेमरियावां की लापरवाही के कारण प्रथम स्थान प्राप्त करने से जनपद वंचित रह गया। सर्वाधिक केस एसडीएम धनघटा के यहां पेडिंग है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि एंटी भू-माफिया सहित वन विभाग के लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसडीएम धनघटा के 37, वन विभाग के चार, एसडीएम खलीलाबाद चार, विद्युत के 13 मामले लंबित हैं। 22 जनवरी को मंडलायुक्त बस्ती मंडल का भ्रमण जनपद में है।इस दौरान वह आईजीआरएस की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें