घायल सारस का इलाज हुआ
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के छपिया छितौना गांव में सोमवार को घायल अवस्था में एक सारस पक्षी के पड़े होने की सूचना डायल 100 को मिली। सूचना मिलने पर 100 नंबर की पुलिस घायल सारस पक्षी को दुधारा थाने लेकर आई। वहां से घायल सारस को पशु चिकित्सालय सेमरियांवा ले जाकर उसका इलाज कराया। उसके बाद वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के फारेस्टर विनोद कुमार यादव उसको अपने साथ ले गए। विनोद कुमार ने बताया कि सारस का इलाज कराकर चिड़िया घर या गोरखपुर भेजा जाएगा।