फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियां जन विरोधी: भालचंद्र

विज्ञापन
सपा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन

बाघनगर (संतकबीरनगर)। सेमरियावां ब्लॉक मुख्यालय स्थित कसबा में समाजवादी पार्टी ने सभा का आयोजन किया। सभा में पूर्व सांसद भालचंद यादव ने पूर्व की सपा सरकार की उपलिब्धयों को
विज्ञापन

गिनाया और प्रदेश व केंद्र की सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किया। सरकार के सभी दावे को खोखला व जनता के साथ धोखा बताया।
उन्होंने कहाकि कबीर की धरती कोई चरागाह नहीं हैं, बाहरी नेताओं को बाहर करने का रास्ता दिखाने का संकल्प लें। कहाकि बाहर से आए नेता सांसद और विधायक बनकर कबीर की धरती का विकास नही करने कर रहे हैं। कहाकि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार का विकास से लोगों को ध्यान बांटने के लिए धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही है। यह सूफी संतकबीर एवं खलीलुररहमान की धरती है यहां पर जाति -पाति,भेदभाव एवं आपसी सौहार्द को बिगाड़ने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा । फिरकापरसत ताकतों के मंसूबे का सफल नही होने दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सपा नेता मुनीरूलहसन चौधरी ने किया । युवा नेता अबूजर चौधरी के नेतृत्व में युवाओं ने मोटर साइकिल जूलूस निकाल कर पूर्व सपा सांसद का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व जिला महासचिव नित्यानंद यादव, कोमल यादव,लोरिक यादव,इंदल यादव, सुबोध यादव, पूर्व प्रमुख राम आशीष यादव , जिला पंचायत सदस्य मेहताब आलम, अशोक चौधरी, शोएब नदवी, ब्लाक प्रधान संघ के मुख्य संरक्षक अफजाल नदवी, रियाज अहमद , पूर्व प्रधान मो. हनीफ, लल्लन चौधरी, एजाज मुनीर, अबूजर चौधरी, अहमद हुसैन, प्रधान अल्ताफ, रघुनाथ यादव, माबूदी प्रधान, अनवार दादा आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें