डीएम को ज्ञापन देकर जांच की मांग।
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। शहर के विधियानी मोहल्ले के लोगों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ये लोग मदरसे के संचालन में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की।
विधियानी निवासी जाबिर अली अजीजी की अगुवाई में प्रात: 10 बजे बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रहे इन लोगों का आरोप था कि मदरसा संचालक ने बगैर कोई बैठक कराए और बिना चुनाव के ही खुद को प्रबंधक घोषित कर लिया है।
इसके साथ ही कोई हिसाब-किताब लोगों को नहीं दिया जा रहा है, जबकि गठन के समय कई सदस्य बनाए गए थे। प्रदर्शन के दौरान जुबेर अहमद, साबिर अली, शाकिर अली, मोहम्मद जाहिद, सुल्तान आलम, गुलाम हुसेन, परवेज खान, मोहम्मद अफजल, अमजद रजा, मो. अहमद, फिरोज अहमद, ताहिर अली, अजीज, नसीम अहमद अंसारी, जुनेद अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।