फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसेफेलाइटिस के खिलाफ जंग में पूरे दमखम से लगेगा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपोषित बच्चों को संचारी रोगों से प्रभावित होने का खतरा अधिक
विज्ञापन

सीएचसी सेमरियावां पर संचारी रोगों के संबंध में एएनएम को दिया गया प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
सेमरियावां। सीएचसी सेमरियावां पर तैनात एएनएम को संचारी रोगों की पहचान और उनके इलाज के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही 16 जुलाई से शुरू होने वाले दस्तक अभियान और उससे पूर्व इंसेफेलाइटिस प्रभावित गांवों में एंटी लार्वा के छिड़काव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जुलाई माह को संचारी रोग नियंत्रण माह के रुप में मनाया जाना है। इसी के तहत वृहद पैमाने पर दस्तक 2 अभियान 16 से 30 जुलाई तक चलेगा। अभियान के तहत आशा घर-घर जाकर लोगों को जेई, एईएस एवं अन्य संचारी रोगों के बारे में लोगों को जागरूक करेंगी साथ ही बुखार से प्रभावित बच्चों को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए जाने को कहेंगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान सिर्फ दिमागी बुखार से प्रभावित बच्चों का पता ही नहीं लगाना है बल्कि अगर गांवों में को कोई बच्चा कुपोषित मिलता है उसे हास्पिटल में भर्ती कराकर उसका इलाज कराना है। ऐसा इसलिए कि कुपोषित बच्चों के दिमागी बुखार या अन्य संचारी रोंग प्रभावित होने की संभावना अधिक होती है उन्होंने कहा कि दस्तक अभियान के दौरान टीकाकरण सत्र के दिनों को छोड़कर अन्य दिनों में ब्लॉक की समस्त एएनएम आशा के जरिए किए जा रहे कार्यों की मॉनीटरिंग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ जुलाई को जेई प्रभावित गांवों में होगा एंटी लार्वा का छिड़काव
ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि एक जुलाई से 15 जुलाई तक प्रत्येक विभाग के जरिए प्रत्यक गांव जेई, एईएस के उन्मूलन के लिए कोई न कोई गतिविधि होना है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नौ जुलाई को ब्लाक के जेई प्रभावित समस्त 26 गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव नालियों और जलजमाव वाले स्थानों पर होना है। उन्होंने कहा कि गांव के सफाईकर्मी को साथ लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम जेई प्रभावित गांव चंगेरा मंगेरा, सौरहा सिंहोरवा, अगया, गरथवलिया, भाटपारा, सुल्तानपुर, पचपेड़वा, तेनुहारी अव्वल, महदेव, कांटेढेस, रजापुर सरैया, पिपरा हंकार, बैरियहवां, कोहरियावां, सेमरियावां, जातेडीहा दुबौलिया, चकिया, कुर्थिया, चमरसन, महुआरी, राउतपार, सिसवा तालिब, डड़वा, चाईंकलां, गंगौली और भेलवासी यह छिड़काव कार्य किया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें