फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिंड़त में युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
deadbody
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मड़या ओवर ब्रिज के पास शुक्रवार की शाम को दो बाइकों की टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की जहां मौत हो गई,वहीं दो युवक घायल हो गए। हाईवे पर ही सरैया बाईपास के निकट एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दिया, लेकिन कार सवार बाल- बाल बच गए। मड़या में घायल हुए दोनों युवकों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। जबकि शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मड़या चौराहे के पास दो बाइकों की हुई टक्कर में उस्का कला गांव निवासी 28 वर्षीय रामरतन पुत्र कोईल की मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक पर सवार पड़री गांव निवासी 25 वर्षीय अजय पुत्र जगराम और गरथवलिया गांव निवासी धनंजय पुत्र राधेश्याम गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की वजह कोहरा और गलत साइड से बाइक चलाना बताया गया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया। जबकि शव को कब्जे में ले लिया गया है। आगे बताया कि पूछताछ में पता चला कि हादसे के शिकार हुए उस्का कला निवासी रामरतन मजदूरी करके परिवार का खर्च चलता था। युवक की मौत की सूचना पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना से परिजन गमगीन थे। आगे बताया कि दूसरी घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरैया बाईपास के निकट हुई। कोहरे की वजह से तेज रफ्तार की एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दिया। जिसमें कार में सवार लोग तो सुरक्षित बच गए,लेकिन कार को क्षति पहुंची है। वैसे इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें