फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल के 10056 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Wed, 07 Feb 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा देते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा शांति पूर्वक निपट गई। नामांकित 30,155 परीक्षार्थियों में से 10056 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की कमी बरकरार रही। 
विज्ञापन


कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा में 30,155 परीक्षार्थी नामांकित थे। इनमें 20099 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 10,056 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में इंटरमीडिएट बीमा सिद्धांत एवं व्यवहार प्रश्न पत्र की परीक्षा भी शांति पूर्ण तरीके से निपट गई।

बोर्ड से नियुक्त पर्यवेक्षक विष्णु श्याम द्विवेदी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सत्यव्रत शर्मा राम दुलारी इंटर कॉलेज, हजरे फातमा गर्ल्स इंटर कॉलेज साल्हेपुर, मोहम्मद नवी पब्लिक इंटर कॉलेज सोनौरा गौसी, नेशनल इंटर कॉलेज मूडाडीहा बेग, एएच एग्री इंटर कॉलेज दुधारा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईओएस शिव कुुमार ओझा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


डीएम मार्कंडेय शाही ने मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीपीएस इंटर कॉलेज, कल्पा देवी राम देव राय इंटर कॉलेज कौवाटाड़, सत्यव्रत शर्मा जनक दुलारी इंटर कॉलेज भुजैनी सका निरीक्षण किया। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि दूसरे दिन भी परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की कमी बनी रही।

बीएसए को पत्र लिखकर कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा गया है। गुरुवार को अगर परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक नहीं पहुंचे तो मामले से डीएम को लिखित अवगत कराया जाएगा। 

नकल सामग्री के साथ पकडे़ गए परीक्षार्थी पर केस दर्ज 
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में पहले दिन मंगलवार को नेहरू इंटर कॉलेज खलीलाबाद केंद्र पर इंटरमीडिएट हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा में नकल सामग्री के साथ पकड़े गए परीक्षार्थी के खिलाफ बुधवार को कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया केेंद्र व्यवस्था रविंद्र कुमार चौरसिया की तहरीर के आधार पर परीक्षार्थी के खिलाफ उत्तर प्रदेेश सार्वजनिक परीक्षा विरोधी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। 

बीएसए को नोटिस, समस्त बीईओ का रोका वेतन 
संतकबीरनगर। बोर्ड परीक्षा में पहले दिन परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों के न पहुंचने के मामले को डीएम मार्कंडेय शाही ने गंभीरता से लिया है। बेसिक शिक्षा विभाग के 455 कक्ष निरीक्षक अनुपस्थित थे। डीएम ने बीएसए माया सिंह को कारण बताओ नोटिस और समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों का वेतन रोक दिया है। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


परीक्षा में आज 
7.30 बजे से 10.45 बजे तक 
हाईस्कूल- कृषि केवल प्रश्न पत्र 
इंटरमीडिएट-हिंदी द्वितीय प्रश्न पत्र 

दो बजे से 5.15 बजे तक 
इंटरमीडिएट-सामान्य हिंदी द्वितीय प्रश्न पत्र 
पुनीत कुमार मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें