फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पूर्व सैनिकों ने संभाली जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 14 Sep 2024 05:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पूर्व सैनिक कल्याण निगम के तहत किए गए तैनात
विज्ञापन

- ओपीडी, जनरल वार्ड, इमरजेंसी, एमसीएच विंग आदि को देखा



संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल की सुरक्षा अब पूर्व सैनिकों ने संभाल लिया है। सैनिक कल्याण निगम की ओर से कुल 10 गार्ड जिला अस्पताल को मिले हैं। शुक्रवार को सुरक्षा गार्ड ने अस्पताल पहुंच कर सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली। साथ ही सीएमएस और सीएमओ को रिपोर्ट की।
अमर उजाला ने 26 अगस्त के अंक में सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा संभालेंगे रिटायर्ड फौजी शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन सुरक्षा को लेकर चौकन्ना हो गया था। साथ ही महिला सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है। शुक्रवार को सभी गार्ड जिला अस्पताल पहुंचे और सुरक्षा प्वाइंट को चेक किया। जिनमें ओपीडी, पर्ची काउंटर, इमरजेंसी, वार्ड, एमसीएच विंग, आवासीय परिसर आदि को देखा। इसके साथ ही मोबाइल पर रहने वाले स्थान को चिह्नित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय सैनिक कल्याण निगम से कुल 10 गार्ड मिले हैं। इनकी तैनाती हो चुकी है। इन्हें अस्पताल की सुरक्षा के बारे में अवगत करा दिया गया है। वहीं सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि पहले चरण में जिला अस्पताल में सुरक्षा गार्ड भेजे गए हैं। इसके बाद चार सीएचसी पर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें