फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 10 लाख हड़पे, नहीं दिया मकान और जमीन, केस

Wed, 30 Jul 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गोरखपुर जिले के एक व्यक्ति ने कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के धवरिया निवासी एक व्यक्ति पर भवन और भूमि देने के नाम पर 10 लाख रुपए हड़पने तथा जान माल की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ जालसाजी, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में
गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज थानान्तर्गत बेला खुर्द गांव के निवासी विश्वजीत दुबे गोरखपुर के साउथ बेतियाहाता, न्यू शिवपुरी काॅलोनी में रहते हैं। उनकी मुलाकात वर्ष 2022 में धवरिया गांव के निवासी अरविन्द कुमार भट्ट उर्फ सोनू से हुई। उसने बताया कि मैं जहां नौकरी करता हूं, वहां कुछ रुपये का शार्टेज आ गया है, उसकी भरपाई उनको ही करनी है। इसलिए वह खलीलाबाद के बरदहिया, बजरंग नगर में स्थित अपना मकान बेचना चाहते हैं। मकान को देखने के बाद मैंने अपनी इच्छा जाहिर कर दी कि मैं मकान लूंगा, लेकिन पैसा किश्त में दूंगा। 25 लाख रुपये में सौदा तय हुआ।
इसके बाद मैंने अरविन्द कुमार भट्ट के खाते में दादे किस्त में कुल 10 लाख रुपये वर्ष 2023 में डाल दिए। इसके बाद जनवरी 2024 में बाकी रुपया देकर मकान बैनामा कराने की बात कही। इसके बाद वह आनाकानी करने लगे। 7 जुलाई 2024 को जब मैंने अपना रुपया वापस करने को कर तो वह उनसे गाली गलौज करने लगे। कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें