फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मशरूम उत्पादन का 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया

Tue, 03 Feb 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें खेत तैयार करने आदि के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन

निदेशक विनोद कुमार राव ने उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैंड-अप इंडिया योजना एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण सुविधा की जानकारी देते हुए प्रतिभागियों को इन योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया तथा हर संभव सहयोग और फॉलो-अप का आश्वासन दिया। कोर्स संचालक मनीष कुमार ने भविष्य में निरंतर प्रगति करने की सीख दी।
माटी फाउंडेशन के सचिव साहुल चौधरी ने कहा कि मशरूम वनस्पति-आधारित प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है तथा भरपूर स्वादिष्ट स्वाद के साथ यह मांस का एक बेहतरीन कम वसा वाला विकल्प है।
विज्ञापन

आजकल इसकी विभिन्न प्रजातियां जैसे बटन मशरूम, पोर्टोबेलो, शिटाके, पोर्सिनी, चैंटेरेल, मैटेक, एनोकी, मोरेल, क्रेमिनी और ऑयस्टर मशरूम उपलब्ध है। जिसका उत्पादन करके प्रशिक्षित महिलाएं पोषण सुरक्षा के साथ-साथ आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति कर सकती है।
विज्ञापन

,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें