संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के छपिया दोयम साधन सहकारी समिति के सचिव ने समिति का ताला तोड़कर एक लाख रुपये चोरी का आरोप लगाया है। सोमवार को चार बजे दिन में चोरी की जानकारी सचिव फूलचन्द्र को हुई। सचिव ने बताया कि समिति में खाद बेचकर उसी के एक लाख रुपये कमरे में रखे थे। इसका ताला तोड़कर अज्ञात चोर चुरा ले गए। सचिव ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी है। बखिरा पुलिस साधन सहकारी पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है।