संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। धनघटा पुलिस ने रविवार को चोरी की बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी प्रभारी अमित कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान रामपुर बारह कोनी के पास चेकिंग करते समय एक आरोपी को बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसकी पहचान विवेक कमोखर मुण्डेरवा के रूप में हुई। उसके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। उसे न्यायालय भेज दिया गया।