फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjeev Jeeva: तीन साल बाद मुंबई से जौनपुर आया था शूटर, कई बार की थी कोर्ट की रेकी; पिता से कही थी ये बात

Fri, 09 Jun 2023 02:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

संजीव जीवा हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। शूटर विजय एक महीने से जीवा की हत्या की तैयारी कर रहा था। शूटर विजय रेकी करने कई बार कोर्ट भी गया था। तीन साल बाद शटर विजय मुंबई से जौनपुर लौटा था। उसने एक महीने पहले घर छोड़ दिया था। लखनऊ में उसने ठिकाना बनाया था। पिता से बोला था कि काम मिल गया है।
विज्ञापन
Sanjeev Jeeva Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ की अदालत में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर गैंगस्टर संजीव को मौत के घाट उतारने वाला विजय यादव एक महीने से वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। उसने कोर्ट में जाकर रेकी भी की। ताकि अंदाजा लगा सके कि किस तरह से संजीव पर गोलियां बरसानी हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में इसका खुलासा हुआ है। इसकी पुष्टि के लिए उसकी कॉल डिटेल, सीसीटीवी कैमरे के फुटेज आदि खंगाले जा रहे हैं। पुलिस की जांच में सामने आया था कि तीन साल से विजय मुंबई में रह रहा था। वह बीकॉम पास है। 

परिजनों को बताया था कि विजय एक निजी कंपनी में काम करता है। तीन महीने पहले वह जौनपुर से लौटा था। 11 मई से वह घर से निकला था, तब से परिवारीजनों के संपर्क में नहीं था। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, वह एक महीने से वारदात को अंजाम देने की तैयारी में जुटा था। साजिशकर्ता ने अपने गुर्गों के जरिये उसको ट्रेनिंग दिलाई। रिवाॅल्वर उपलब्ध कराई। इस दौरान वह कोर्ट परिसर भी गया। ताकि पता चल सके कि किस तरफ असलहा लेकर बचते हुए जाना है।

पिता से बोला था-लखनऊ में काम मिल गया

वारदात के बाद विजय के पिता सामने आए। उन्होंने बताया कि जब वह घर से जा रहा था तो उसने कहा था कि मुंबई में जिस कंपनी में वह काम करता था वहां पगार सही नहीं मिलती है। इसलिए नौकरी छोड़कर लखनऊ जा रहा है। वहां पर काम मिल गया है। दरअसल, उसे संजीव की हत्या करने की सुपारी मिली थी। सूत्रों ने बताया कि उसको मोटी रकम भी दी गई है। फिलहाल इससे संबंधित सुबूत जुटाए जाने बाकी हैं।
 

पंजाब से रिवॉल्वर मुहैया कराने की आशंका

जिस रिवॉल्वर से वारदात को अंजाम दिया गया उसकी पंजाब में काफी मांग है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब के बड़े-बड़े गैंग भी इस रिवॉल्वर का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनमें से ही किसी के जरिये रिवॉल्वर विजय तक पहुंचाई गई। इसलिए पुलिस पंजाब कनेक्शन की तलाश कर रही है। इसमें बड़े गैंगस्टर का नाम सामने आ सकता है।

कोई न कोई जरूर शामिल होगा

वारदात के पीछे मुख्य साजिशकर्ता है, लेकिन ये भी पूरी आशंका है कि विजय ही अकेला नहीं होगा, जिसको पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई होगी। जानकारी के मुताबिक, साजिशकर्ता का बी-प्लान भी रहा होगा। अगर पहला प्लान नाकाम होता तो दूसरे प्लान के तहत वारदात को अंजाम दिया जाता।

कोर्ट रूम में जीवा की हत्या
आपको बता दें कि पुलिस हिरासत में माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि लखनऊ के एससीएसटी कोर्ट रूम में बुधवार दोपहर बाद मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी कुख्यात अपराधी संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा (50) की हत्या कर दी गई। वकील के लिबास में आए हमलावर ने कोर्ट रूम में ही रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ छह राउंड फायरिंग की। 
 
 

इस दौरान दो पुलिसकर्मियों, एक डेढ़ साल की बच्ची व उसकी मां को भी गोली लगी। जीवा पर हमलावर ने पीछे से फायरिंग की। वारदात के बाद वकीलों ने दौड़कर हमलावर को दबोच लिया और पीटकर पुलिस को सौंप दिया। घायलों को ट्रामा में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन

वारदात के बाद आक्रोशित वकीलों ने प्रदर्शन कर पथराव कर दिया। जिसमें एसीपी चौक का सिर फट गया। कई वाहन भी छतिग्रस्त हो गए। आलाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तब हालात पर काबू पा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें