फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के बाहर तालाब किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/पवांसा। बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर एक युवक का शव फंदे के सहारे पेड़ से लटका मिला। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। आनन फानन में शव को नीचे उतारा और घर ले गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर तालाब किनारे लगे पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन

यह शव ग्रामीणों ने करीब डेढ़ बजे लटका हुआ देखा। इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
पीड़ित परिजनों ने बताया कि युवक मजदूरी करता था। कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। निजी चिकित्सक का उपचार भी चल रहा था। शनिवार को फंदे से लटक कर जान दे दी। बहजोई थाना इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें