फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के युवा भी चाहें अमिताभ-शाहरुख बनना

Thu, 12 May 2016 01:13 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
संभल के हकीम रईस यूनानी डिग्री कालेज में बुधवार को फिल्म की शूटिंग करते कलाकार।
विज्ञापन
जिले में युवाओं के कदम फिल्मी दुनिया की तरफ बढ़ रहे हैं। वे इसमें अपनी धाक जमाने के साथ ही अमिताभ-शाहरुख भी बनना चाह रहे हैं। यहां बुधवार को फलक फिल्म प्रोडेक्शन की ओर से फिल्म तेरे बिना क्या जीना की शूटिंग की  गई। इसका शुभारंभ चंदौसी विधायक लक्ष्मी गौतम, जियाउर्रहमान बर्क ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।फिल्म की शूटिंग हकीम रईस यूनानी मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल में शुरू की गई। 
विज्ञापन

प्रोड्यूसर हारुन शाह एंड मुस्तकीम हैं। डायरेक्टर कृष्णा चौहान हैं। यह फिल्म उत्तराखंड के खुर्पाताल में शूट की जाएगी। फिल्म में संभल से आरिफ मलिक, याकूब शेख, मुरादाबाद से राहुल शर्मा, मुस्तकीम, नीलू तोमर, अरुण कुमार रोल निभाएंगे। आरिफ और याकूब शेख का कहना है कि वे फिल्म में अपना कैरियर ऊंचाई तक ले जाना चाहते हैं। साथ ही इसे ही अपना कैरियर बनान चाहते हैं। ताकि जिले का भी  नाम रोशन कर सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें