फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गंगा में बहा युवक, पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं आया हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के असदपुर गंगा घाट पर स्नान के दौरान फर्रुखाबाद जिले के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम दुर्गपुर निवासी प्रबल चौहान गंगा में बह गए। स्थानीय गोताखोरों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने करीब पांच घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया, मगर देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। गंगा में दो स्थानों पर जाल भी लगाया गया है। देर शाम तक पुलिस और राहत दल गंगा घाट पर डटे रहे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह असदपुर गंगा घाट पर बालू खनन इंचार्ज और मुंशी सहित चार लोग साइट देखने पहुंचे थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे मुंशी प्रबल चौहान गंगा में स्नान करने लगे, जबकि अन्य साथी किनारे बैठे थे। साथी अशोक और महेश ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन प्रवीन दोनों को भी साथ लेकर डूबने लगे। किसी तरह दोनों बाहर निकल आए, जबकि प्रवीन गंगा की लहरों में समा गए।
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद थाना पुलिस को भी बुलाया गया। थाना प्रभारी ने स्थानीय गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ टीम को बुलाकर तलाश अभियान शुरू कराया। करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बावजूद युवक का पता नहीं चल सका। गंगा में दो स्थानों पर जाल भी डलवाए गए हैं। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार और थाना पुलिस देर रात तक घाट पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

असदपुर गंगा घाट पर बालू खनन का ठेका मैसर्स एसएस इन्फ्राटेक के राजकुमार शर्मा के नाम है। करीब 20 दिन पहले गंगा नदी में पानी बढ़ने से खनन कार्य बंद हो गया था। बुलंदशहर निवासी सहयोगी ठेकेदार करन सिंह ने बताया कि मुख्य ठेकेदार के माध्यम से मुंशी प्रबल उर्फ प्रवीन पुत्र नीरज चौहान निवासी ग्राम दुर्गपुर, थाना मोहम्मदाबाद, जनपद फर्रुखाबाद तथा साइट इंचार्ज अशोक पाराशरी निवासी ललितपुर को लगाया गया था। ये दोनों बबराला के मेहुआ हसनगंज निवासी महेश कुमार और गुन्नौर थाना क्षेत्र के ईसमपुर निवासी अभय सिंह के साथ साइट देखने आए थे।
थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि शाम तक चले रेस्क्यू अभियान में युवक का पता नहीं चल सका। तलाश के लिए दीनापुर और सींसई क्षेत्र में भी गंगा में जाल लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें