बहजोई में मशाल जुलूस निकालते शिक्षक व अन्य संगठनों के पदाधिकारी।
बहजोई। टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर जिले भर के विभिन्न शिक्षक व शिक्षामित्र संगठनों के पदाधिकारियों ने बैठक कर मशाल जुलूस निकाला गया।
सोमवार को शाम शिक्षक व शिक्षामित्र समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारी मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर पार्क में एकत्र हुए बैठक की। बैठक में वक्ताओं ने विचार रखते हुए टीईटी की अनिवार्यता का विरोध किया। इसके बाद मशाल जुलूस निकालते हुए नारेबाजी की गई।
पदाधिकारियों में नईमुददीन अली ने बताया कि सहसंयोजक व उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल(पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की प्रांतीय महामंत्री संतोष देवी यादव के नेतृत्व में 19 शिक्षक संगठनों में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, अटेवा, शिक्षामित्र संघ, टीचर सेल्फ केयर टीम व भारतीय किसान यूनियन (शिक्षक प्रकोष्ठ), शिक्षामित्र संघ व विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ आदि से जुड़े जिला स्तरीय पदाधिकारियों व शिक्षकों की ओर से नियोजित मांग को लोकतांत्रिक तरीके से पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास किया गया है।
कालाराम यादव समेत डॉ. गौरव मिश्रा, प्रहलाद यादव, मोहम्मद उमर, गिरीश यादव, सेवाराम दिवाकर, प्रदीप सिंह, चित्रेश शर्मा, अनिल कपूर, रविंद्र खारी आदि रहे।