फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मेहंदी का जुलूस देखकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मेहंदी का जुलूस देखकर ट्रिपिल राइडिंग कर घर लौट रहे फहीम (18) पुत्र मोहम्मद रईस, सलीम व इमरान निवासी रूकनुद्दीन सराय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार की रात में ढाई बजे के करीब परियावली के निकट संभल-जोया मार्ग पर हुआ। घायलों को लेकर परिजन निजी अस्पताल पहुंचे, जहां पर फहीम को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि सलीम और इमरान को उपचार के लिए भर्ती कर लिया। फहीम के चाचा वाहिद हुसैन ने बताया कि मोहर्रम के अवसर पर फहीम दिल्ली से शुक्रवार को ही घर आया था। वह कारपेंटर था और दिल्ली में रहकर काम करता था। परिवार में तीन भाई व तीन बहनें हैं। मां मुरादन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें