चंदौसी। बदायूं रोड स्थित गीता कॉलोनी में पिछले तीन दिनों से मुख्य मार्ग पर जलभराव है। पानी निकासी की व्यवस्था न होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि कई बार शिकायत की पर कोई समाधान नहीं हुआ। आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर जलभराव से मुक्ति दिलाने की मांग की है।
गीता कॉलोनी के लोगों कहना है मुरादाबाद-बदायूं रोड से गीत कॉलोनी में रास्ता जा रहा है। कॉलोनी से हाईवे की ओर रास्ते के किनारे पानी निकासी के लिए नाली बनी है। बदायूं रोड स्थित नाले में जाकर मिली है। नाली बीच में कई जगह से बंद हो चुकी है। बदायूं रोड पर बने नाले की पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। नाली बंद होने से कॉलोनी का पानी मुख्य मार्ग पर ही भर जाता है।
बारिश के बाद पिछले तीनों से पानी भरा हुआ है। लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। इस मामले में नगर पालिका के ईओ व अन्य अधिकारियों को पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। नाली की सफाई हो जाए, तो गंदा पानी बदायूं रोड पर बने नाले तक पहुंच जाए। मोहल्ले के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर पानी निकासी के लिए नालों की सफाई कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश सिंह, कन्हैया सिंह, विनोद कुमार, विवेक कुमार, निक्की राठौर, पिंटू, वीरपाल, राजकुमार, हेमंत, ऋषिपाल, चंद्रपाल सिंह, नरेश यादव, महेश यादव आदि शामिल रहे।