फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाइक में आग लगाकर थाने पहुंचा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। छाबड़ा गांव निवासी गब्बर सिंह ने कुढ़ फतेहगढ़ साप्ताहिक बाजार के समीप देरशाम अपनी बाइक को आग लगा दी। इसके बाद थाने पहुंचा और कुछ लोगों पर मारपीट कर बाइक में आग लगाने की सूचना पुलिस को दी। इसी बीच युवक के परिजन थाने पहुंचे। उन्होंने इस तरह की घटना से इंकार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को कब्जे में लेकर उसे मेडिकल के लिए भेजा दिया। कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव छाबड़ा निवासी गब्बर सिंह बुधवार की शाम सौंडारा बाजार से लौट रहा था। उसने कुढ़ फतेहगढ़ साप्ताहिक बाजार के समीप अपनी बाइक में आग लगा दी। इसके बाद थाने पहुंच गया। यहां पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसकी बाइक को आग लगा दी। इसकी जानकारी युवक के परिजनों को हुई तो वह भी थाने पहुंच गए। यहां परिजनों ने इस तरह की घटना की आशंका से इंकार किया। परिजनों कहा कि युवक ने स्वयं ही अपनी बाइक को आग लगाई है। इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। देररात पुलिस ने युवक को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें