फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई ग्राम पंचायतों में चुनाव को लेकर उत्साह, युवा वर्ग सब पर भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में 29 अप्रैल को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। प्रत्याशियों ने पूूरी ताकत झोंक दी है। कहीं अपनों की दुहाई दी जा रही है तो कहीं रिश्तेदारी का वास्ता। सबसे ज्यादा जोर आजमाइश ग्राम प्रधान के पद को लेकर हो रही है।
विज्ञापन

नवगठित ग्राम पंचायतों में चुनाव को लेकर अधिक उत्साह है। नई ग्राम पंचायत का पहली बार मुखिया बनने के लिए युवा वर्ग में भी होड़ मची है। यही वजह है कि अधिकांश ग्राम पंचायतों में युवा वर्ग खुद चुनाव मैदान में है या फिर उन्होंने अपनी पत्नियों को चुनाव मैदान में उतारा है। असमोली विकासखंड, संभल में और पवांसा में इस बार नई ग्राम पंचायतों का गठन हुआ है। इन सभी ग्राम पंचायतों में अधिकांश युवा वर्ग चुनाव मैदान में है। गांव के विकास के सपने दिखाए जा रहे हैं। पहले जो होता रहा है उसे भूलकर साथ देने का वादा भी खूब हो रहा है। कुल मिलाकर युवा वर्ग सब पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें