फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रजपुरा के युवक की रुद्रपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा (संभल)। कस्बे के कायनात गर्ल्स इंटर कॉलेज के सामने रहने वाले हरिशंकर अग्रवाल उर्फ छंगे के बेटे कपिल (24) की रुद्रपुर के आवास विकास कॉलोनी के एक मकान में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह बीते एक माह से मानसिक रूप से तनाव में था।
विज्ञापन

रजपुरा निवासी हरिशंकर अग्रवाल के दो बेटे हैं। जिनमें बड़ा बेटा कपिल और छोटा बेटा सुमित है। हरिशंकर रजपुरा के पैंठ बाजार में गैस चूल्हे रिपेयरिंग का कार्य करते हैं। उनका बेटा कपिल बीते एक माह से रुद्रपुर की एक तार फैक्टरी में काम कर रहा था। वह रूद्रपुर के आवास विकास कॉलोनी के एक मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में किराए पर रहता था।
सोमवार रात उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने परिजनों को फोन कर कपिल के मौत की सूचना दी। रात में ही परिवार वाले रूद्रपुर पहुंचे। मंगलवार को पुलिस ने कपिल का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद कपिल के शव को एंबुलेंस से रजपुरा लाया गया। यहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें