पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी
हाईवे किनारे झाड़ियां में मिले अज्ञात युवक के शव की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। हाईवे किनारे आटा मॉल से लेकर मझावली मील तक लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की गहनता से जांच की जा रही है। शनिवार की रात 12 बजे से लेकर सुबह चार बजे के मध्य हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे की जद में आए सभी संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।
रंजिश या अवैध संबंधों में हत्या होने का अनुमान
पुलिस का कहना है कि घटनास्थल और शव के हालातों से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की हत्या अवैध संबंधों में की गई है। क्योंकि युवक के सिर से लेकर पेट तक गहरे निशान मिले हैं। हत्यारों ने युवक की एक आंख तक फोड़ दी है।
बनियाठेर क्षेत्र में हाईवे किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी की है। युवक की शिनाख्त कराने के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। शिनाख्त होने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। -कुलदीप सिंह, एएसपी, संभल।