फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गवां के बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रहे बाइक सवार दो लोगों को सोमवार की शाम ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। उपचार के दौरान एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव लहरारतू निवासी भगवान सिंह (35) पुत्र शेर सिंह व उसका साथी महेश (28) पुत्र नवाब सिंह सोमवार अपराह्न तीन बजे गवां खरीदारी करने आए थे। सामान लेने के बाद वह बाइक से वापस लौट रहे थे। कमालपुर के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में साइड मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और शेरसिंह व महेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा ले गए, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान भगवान सिंह की मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी भूरी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं उनके साथी महेश की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें