फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाबरी भोला गांव में युवक को लगी गोली, मुरादाबाद रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न/असमोली। असमोली थाना क्षेत्र के खाबरी भोला में बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे किसान सुमित के हाथ में गोली लग गई। उसे इलाज के लिए रात में ही असमोली लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर किया गया है। किसान के दाहिने हाथ में गोली लगी है लेकिन हालत ठीक है। उसकी ओर से बदमाशों द्वारा गोली मारने की जानकारी दी गई लेकिन पुलिस की जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। न ही कोई रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

किसान के परिजनों के अनुसार लूटपाट के इरादे से आए बदमाशों को जाग होने पर भागना पड़ गया। गांव के कुछ लोग एक ओर से बदमाशों का पीछा कर रहे थे और बदमाश खेतों की ओर भाग रहे थे जबकि दूसरी ओर खेतों की ओर से आ रहे किसान को बदमाशों ने देखा तो उन्हें लगा कि वे घिर जाएंगे और उन्होंने फायर कर दिया, जिसमें किसान सुमित घायल होकर गिर गया तो बदमाश भाग गए।
असमोली के थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने कहा कि जो घटनाक्रम बताया जा रहा है गांव में उसकी पुष्टि नहीं हुई। घटना क्रम संदिग्ध है और इस संबंध में घायल की ओर से कोई तहरीर भी नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें