फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: किशोरी को अकेली देख जबरन ले गया घर, दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 04 Jan 2024 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली किशोरी को युवक खींचकर अपने घर ले गया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस का वाहन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी कोतवाली इलाके के एक गांव निवासी युवक ने रास्ते में जा रही किशोरी को पकड़कर अपने घर में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। चंदौसी के एक गांव निवासी व्यक्ति की 14 वर्षीय बेटी मंगलवार की शाम छह बजे अपने घर की ओर जा रही थी।

विज्ञापन


तभी पड़ोसी युवक देवेश ने उसे पकड़कर अपने घर में खींच लिया। आरोप है कि युवक ने किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूस दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी डरी सहमी घर पहुंची। उसने परिवार वालों को घटना के बारे में बताया।

दुष्कर्म की बात सुनकर परिवार वालों के होश उड़ गए। परिजन किशोरी को कोतवाली लेकर पहुंचे। यहां पुलिस को किशोरी ने आपबीती सुनाई। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी देवेश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी की मेडिकल जांच कराई जा रही है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें