फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाकियू असली ने किया चक्का जाम किया, सीओ से हुई नोकझोंक

Thu, 04 Jan 2024 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भाकियू असली की ओर से बुधवार को खिरनी मोहिउद्दीनपुर में गवां मार्ग और गांव देहपा में संभल-हसनपुर मार्ग पर चक्का जाम किया। करीब आधा घंटा किसानों का मुख्य मार्ग पर कब्जा रहा। खिरनी मोहिउद्दीनपुर में किसानों की नोकझोंक सीओ अनुज चौधरी से हुई। एसडीएम सुनील कुमार ने शांत कराया और ज्ञापन लिया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कहा है कि गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया और पेराई सत्र शुरू हुए करीब दो महीने का समय बीत गया है। जबकि अन्य राज्यों में गन्ना मूल्य घोषित हो चुका है। किसान पुराने मूल्य पर ही गन्ने की आपूर्ति कर रहे हैं। छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने और आलू की खरीद के लिए क्रय केंद्र खोलने के लिए मांग उठाई हथथै। आगे कहा कि दुग्ध उत्पादन कम होने के बाद भी सरकार ने दूध के 20 रुपये प्रतिलीटर दाम कम किए हैं। दाम बढ़ाने की मांग की है। यूरिया खाद के साथ नैनो यूरिया देने का विरोध किया है। सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसान से खरीद की जाए। इसका पालन कहीं नहीं हो रहा है। इस दौरान खिरनी मोहिउद्दीनपुर में राजपाल सिंह यादव, जयवीर सिंह यादव, अमर सिंह, ऋषिपाल सिंह, विजयपाल सिंह, ओमवीर, रामवीर, नितिन, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे। गांव देहपा में दिनेश सिरोही, चौधरी संजीव गांधी, नवित चौधरी, मोहम्मद वसीम, बाबू, तेजपाल सिंह, अंकित, बलवीर सिंह, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें